जनपथ न्यूज डेस्क
Reported by: गौतम सुमन गर्जना
Edited by: राकेश कुमार
www.janpathnews.com
27 नवम्बर 2022

भागलपुर : भागलपुर जिले में एक महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दाऊदबाट गांव की है। जहां एक घर के अंदर ही कमरे में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। मृतका प्रियंका एक बच्चे की मां थी। प्रियंका की मौत को एक तरफ जहां उसके पति आत्महत्या बता रहे हैं तो दूसरी तरफ प्रियंका के पिता ने अपनी बेटी की हत्या होने की आशंका जताते हुए आरोप लगाये हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

8 महीने के बेटे को छोड़ गई मां : हबीबपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दाऊदबाट गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब लोगों को पता चला कि भैरो चौरसिया की पत्नी प्रियंका (उम्र 24 वर्ष) की मौत हो गई है और वह फंदे से लटककर उसने आत्महत्या कर ली। जब यह बात प्रियंका के मायके वालों को पता चला तो कोहराम मच गया। प्रियंका अपने पीछे 8 महीने के पुत्र को छोड़कर गई है। ये मौत अब एक गुत्थी बन चुकी है, जिसे पुलिस सुलझाने में जुट चुकी है।

पति ने बताया, विवाद के बाद उठाया कदम : इस बावत मृतका प्रियंका के पति भैरो चौरसिया का कहना है कि बीती रात उन दोनों के बीच आपसी कहासुनी हुई थी। इसका खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि एक विवाह समारोह में जाने की बात पर दोनों के बीच विवाद हो गई थी। श्री चौरसिया ने बताया कि इसके बाद प्रियंका और बच्चे को एक कमरे में ही छोड़कर वह बगल के दूसरे कमरे में जाकर सो गया। अचानक रात करीब साढ़े 10 बजे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी तो उठकर कमरे में गये थे। लेकिन वहां देखा तो दंग रह गये कि प्रियंका ने अपने गले में दुपट्टा बांधकर आत्महत्या कर ली थी।

पिता ने हत्या का लगाया आरोप : वहीं दूसरी ओर मृतका के पिता ने गंभीर आरोप लगाये हैं। कजरेली निवासी राजू मोदी ने अपनी बेटी प्रियंका की हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना जब हबीबपुर थाना को मिली तो थानाध्यक्ष कृपासागर अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रियंका के पति भैरो को पूछताछ के लिए पुलिस थाना बुलाया गया। पुलिस अब मौत मामले की जांच करेगी और सच से पर्दा उठाएगी।

Loading