जनपथ न्यूज डेस्क
Reported by: जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना
Edited by: राकेश कुमार
26 दिसंबर 2022

आयुष्मान भारत फाउंडेशन ने संगठन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी, आयुष्मान युवा संघ, आयुष्मान शिक्षक संघ, प्रदेश कार्यकारिणी और आयुष्मान भारत प्रदेश कार्यकारिणी को पुनर्गठित किया है। उक्त जानकारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बिहार के डॉ आर के गुप्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में देवरिया उत्तर प्रदेश के शिक्षक अमरनाथ द्विवेदी, मोतिहारी बिहार के चिकित्सक डॉ आर के गुप्ता, बलिया उत्तर प्रदेश के प्रधानाध्यापक अजीत कुमार सिंह, लखनऊ उत्तर प्रदेश के युवा समाजसेवी डॉ अतुल पांडेय, सिवान बिहार के युवा समाजसेवी धनंजय जायसवाल और धार मध्य प्रदेश के पत्रकार एवं समाजसेवी मनोज बुंदेला को शामिल किया गया है।

डॉ गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2018 से आयुष्मान भारत फाउंडेशन ने समाज, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्र का अग्रणी युवा संगठन है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत प्रदेश कार्यकारिणी में, प्रदेश प्रवक्ता के पद पर अवध बिहारी गिरी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष (मीडिया) के पद पर जितेंद्र सिन्हा, बिहार प्रदेश युवा प्रभारी ई.श्यामाकांत, बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी गौरीशंकर और बिहार प्रदेश अध्यक्ष (महिला संघ) शिखा को मनोनीत किया गया है।

उन्होंने बताया कि संगठन में प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश डॉ अभय पांडे, प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक संघ सागर कुमार मोदनवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गोरक्ष प्रांत अतुल श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष काशी प्रांत गणेश कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अवध प्रांत महेन्द्र कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बिहार सोनू कुमार सोनी, प्रदेश युवा अध्यक्ष बिहार डॉ कुमार राज किरण, प्रदेश प्रभारी बिहार कृष्ण शेखर जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार, धनंजय जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश विक्रम चावड़ा, प्रदेश प्रभारी मध्य प्रदेश मनोज बुंदेला और प्रदेश उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश इन्दर सिंह कुशवाहा को बनाया गया है।

डॉ गुप्ता ने बताया कि आयुष्मान शिक्षक संघ में प्राचार्य अजीत कुमार सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष, सागर कुमार मोदनवाल को प्रदेश अध्यक्ष, शिक्षक सुनील सिंह को प्रदेश समन्वयक और सदस्य के रूप में शिक्षकों में अनूप त्रिपाठी, आशीष यादव, प्राचार्य नंदलाल शर्मा सहित श्याम सुंदर राय एवं डॉ ब्रजेश चंद्र मिश्रा को शामिल किया गया है।

Loading