पुनपुन बाजार के देवी स्थान में रामनवमी पर दो साल बाद उमड़ा जनसैलाब, जय श्री राम के नारे गूंज उठा पुनपुन बाजार….
न्यूज डेस्क, पटना
जनपथ न्यूज
Reporter: मायानन्द ठाकुर, पुनपुन
अप्रैल 10, 2022
पुनपुन: रामनवमी को लेकर इस साल लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दो वर्षों के बाद इस बार रामनवमी को लेकर पटना के पुनपुन बाजार देवी स्थान में भीड़ रही। पटना के पुनपुन बाजार देवी स्थान में जोर शोर से तैयारी की गई है। श्री रामनवमी पूजा समिति ने श्रद्धालुओं के लिए पूरी व्यवस्था भी की ताकि किसी को गर्मी में किसी को परेशानी नहीं हो।
महावीर मंदिर में दर्शन करने के लिए मंदिर का गेट सुबह 4 बजे ही खोल दिया गया था। करीब आधा किलोमीटर तक लंबी कतार श्रद्धालुओं की लगी हुई है। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
2020 और 2021 में कोरोना के कारण पुनपुन बाजार के देवी स्थान में रामनवमी का आयोजन नहीं हुआ था। यही वजह है कि इस बार इतनी भीड़ देखने को मिली है। पूजा करने पहुंचे लोगों में काफी उत्साह दिख रहा था। लोग जय श्री राम और जय हनुमान का नारा लगा रहे थे।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।
पुनपुन बाजार देवी स्थान में पूजा करने के लिए महिलाओं की भी काफी भीड़ दिखी। महिला श्रद्धालु भी सुबह से ही लाइन में लगी थीं।
इस रामनवमी के आयोजन में श्री राम पूजा समिति ने भरपूर सहयोग किया। रामनवमी के आयोजन में श्री राम पूजा समिति और श्री राम दल पूजा सेवा समिति के नीरज पटेल, सुनील पटेल, धर्मेंद्र कुमार, धनंजय यादव और जगदीश रजक उपस्थित थे।
78 total views, 3 views today