जनपथ न्यूज़ भागलपुर. आदमपुर के दिगंबर सरकार लेन, बूढ़ानाथ इलाके में शुक्रवार सुबह 10 बजे अधिवक्ता पुत्र अभिनव उर्फ मोनी (25) ने फांसी लगाकर जान दे दी। अभिनव नोएडा के एक्युरेट कॉलेज से बीटेक कर रहा था। बीच में ही उसकी पढ़ाई छूट गई थी, इससे वह डिप्रेशन में था। परिजनों का कहना है कि इसी डिप्रेशन के कारण उसने फांसी लगा ली। मोनी के पिता विपिन यादव भागलपुर कोर्ट में अधिवक्ता हैं।
परिजनों के मुताबिक शुक्रवार सुबह अभिनव ने छत पर कमरे में जाकर फांसी लगा ली। परिजनों की नजर पड़ी, तो उसे तुरंत फंदे से नीचे उतार कर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मामले की जानकारी बरारी थाने को दी गई। पिता ने बताया कि 2018 में अभिनव की बीटेक की पढ़ाई बीच में छूट गई थी। उसका कुछ सेमेस्टर पूरा भी हो चुका था। पढ़ाई छूटने के कारण वह डिप्रेशन में था। इस कारण उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती थी।
भाई के मुताबिक, अभिनव की एक कंपनी में नौकरी लगने वाली थी। उसे एक-दो दिनों में ज्वाइन भी करना था। बीटेक ड्राप आउट हो जाने के कारण उसे उसके स्तर का जॉब नहीं मिल सका। इसी बीच उसने छत वाले कमरे में जाकर फांसी लगा ली। बरारी पुलिस ने पिता का बयान लेकर उसे जोगसर थाना भेज दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *