बिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुर

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में पहली गिरफ्तारी! हत्या के आरोप में STF जवान अक्षय गिरफ्तार

आरा से दबोचा गया आरोपी STF जवान, कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद हुई गिरफ्तारी, भेजा गया जेल!

आरा से दबोचा गया आरोपी STF जवान, कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद हुई गिरफ्तारी, भेजा गया जेल। भोजपुर एसपी राज ने गिरफ्तारी की पुष्टि की, भरत तिवारी की मां ने सभी दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के केस में नामजद STF जवान अक्षय को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को भोजपुर जिले के आरा से गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि वह मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में गवाही देने के लिए उपस्थित नहीं हुआ था, जिसके बाद न्यायालय ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।


वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी STF जवान को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया। भोजपुर के एसपी राज ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।


इधर, भरत तिवारी की मां ने गिरफ्तारी का स्वागत करते हुए कहा कि यह न्याय की दिशा में पहला कदम है, लेकिन जब तक इस मामले में शामिल सभी दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने मांग की कि कानून सभी आरोपियों के खिलाफ समान रूप से कार्रवाई करे और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।


गौरतलब है कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामला बिहार के चर्चित मामलों में शामिल है। अब पहली गिरफ्तारी के बाद इस केस की जांच और अन्य आरोपियों पर संभावित कार्रवाई को लेकर सभी की निगाहें जांच एजेंसियों और न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।

Loading

Related Articles

Back to top button