पहलगाम की बर्बरता का चुकाया भारत ने बदला: विजय कुमार सिन्हा

भारत ने दुनिया को दिखाया छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं – विजय कुमार सिन्हा
मोदी जी की NDA सरकार ने जो कहा वो किया – विजय कुमार सिन्हा
मिथिला की धरती पर लिए गये प्रधानमंत्री की प्रतिज्ञा के बाद सीता नवमी पर जली आंतक की लंका: विजय कुमार सिन्हा।
ऑपरेशन सिंदूर देश की रक्षा में उठाया गया एक सराहनीय कदम: विजय कुमार सिन्हा।
जनपथ न्यूज़
7 मई 2025
बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने भारत की ओर से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर किए गए जवाबी हमले को पहलगाम में हुई बर्बरता का बदला करार दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से निर्दोष लोगों को उनके परिजनों के सामने हत्या की गई वह एक जघन्य अपराध था और भारत ने एयर स्ट्राइक कर उसका बदला लिया है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रतिज्ञा और देश की सैन्य ताक़त का पराक्रम के बल पर आज हम दुनियां के शक्तिशाली देशों की लिस्ट में शामिल हो रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत हमेशा से शांति स्थापित करने की दिशा मैं प्रयासरत रहा है। लेकिन जब बात देश के नागरिकों की रक्षा-सुरक्षा और मान-सम्मान की आती है तो इसका मुक़ाबला करने में हम पीछे नहीं रहते हैं।
श्री सिन्हा ने कहा कि भारत ने एक जिम्मेदार देश की तरह पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकी ठिकानों पर प्रहार किया हमारी सेना ने पाकिस्तान के आम आदमी को कोई क्षति नहीं पहुंचायी है। उपमुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना तथा भारत की सरकार को (विशेष रूप से आदरणीय प्रधानमंत्री जी) को बधाई और आभार दिया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता पर उन्हें गर्व है। किसी भी विषम परिस्थितियों में समूचे देश के नागरिकों के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों की सकारात्मक भागीदारी सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की ताक़त और पहचान को दुनिया के सामने प्रदर्शित करता है।