ताजाखबरब्रेकिंग न्यूज़

भागलपुर के सोनवर्षा घटोरा घाट पर गंगा में डूबने से तीन युवक की मौत,गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला..

जनपथ न्यूज डेस्क/पटना
Reported by: गौतम सुमन गर्जना, भागलपुर
Edited by: राकेश कुमार
1 अगस्त 2022

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा गांव के घटोरा घाट पर रविवार को गंगा नदी में डूबकर तीन किशोरों की मौत हो गयी है। यह दुर्घटना स्नान करने के दौरान हुई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद काफी मुश्किल से सभी शवों को नदी से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और तीनों किशोरों की मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद से गांव का माहौल बहुत ही गमगीन हो गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौके पर दल बल के साथ पहुंचे, जहां उन्होंने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम हो जाने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

*मृतकों की पहचान*
गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूबे किशोरों की पहचान सोनवर्षा के वार्ड नंबर 10 मास्को टोला निवासी मिंटू कुमर के पुत्र 17 वर्षीय गौरव कुमार, लालू कुमार के 15 वर्षीय पुत्र सागर कुमार और उनके ही 13 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार के रूप में की गई है।

*नहाने गए थे तीनों किशोर* प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक गंगा नदी के घटोरा घाट पर सन्नान करने गए थे जहां नहाने के दौरान एक किशोर का पैर अथाह जल में जा कर फिसल गया। जिसे बचाने के लिए अन्य किशोरों ने कोशिश की तो वो भी अथाह जल में डूबते चले गए और देखते ही देखते जल विलिन हो गए।

*परिजनों का रो रो कर है बुरा हाल*
इस घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सोनवर्षा के मुखिया अजय कुमार उर्फ लाली कुमार उनके साथ ही भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रभु नंदन चौधरी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी है।

Loading

Related Articles

Back to top button