जनपथ न्यूज़:- 1 जून से बिहार को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 2 जून से आंधी के साथ वर्षा होने के आसार हैं। पूर्वी बिहार के बहुत सारे क्षेत्रों में गुरुवार को वर्षा होने के बाद भागलपुर, पूर्णिया, किशनगंज और आसपास के क्षेत्रों का पारा नीचे गिर गया। बिहार में गया सबसे गर्म रहा, जबकि पटना का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को गया, राजगीर और औरंगाबाद के आसपास का क्षेत्र लू के कैद में रहेगा। गुरुवार को कुर्सेला में 55 मिमी, किशनगंज में 14 मिमी, बालतारा में 11.4, कहलगांव में 10 मिमी, मोतिहारी में 8.6 मिमी, सुपौल में 7.9 मिमी, और निर्मली में 6.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया। वर्षा के वजह से भागपुर और पूर्णिया समेत पूर्वी बिहार के अधिकांश इलाके के पारे में औसत चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है।
गुरुवार को राजधानी पटना में अधिकतम पारा 41.2 तथा न्यूनतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि गया का अधिकतम पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का अधिकतम पारा 37.8 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का अधिकतम पारा 36 डिग्री और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को राजधानी पटना का अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। जबकि गया, औरंगाबाद, एवं राजगीर के आसपास के इलाके में गर्म हवाओं के साथ 44 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुँच सकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *