पटना। बिहार में एनडीए गठबंधन के बीच सीट बंटवारे को लेकर घमासान जारी है। दरअसल, भाजपा के 20/20 फॉर्मूले पर NDA के सहयोगी दल सहमत दिखाई देते नहीं दे रहे है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के इस  20/20  फॉर्मूले  को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने ठुकरा दिया है। केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने इस फॉर्मूला को मानने से इनकार कर दिया है।
इस 20/20  फॉर्मूले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ‘मैं क्रिकेट नहीं खेलता और मुझे ये 20-20 फॉर्मूला भी समझ नहीं आता। इसकी जगह मैं ‘गिल्ली डंडा’ खेलना पसंद करूंगा।’
बता दें, भाजपा के 20-20 फॉर्मूला के अनुसार भाजपा खुद 20 , जेडीयू 12, लोक जनशक्ति पार्टी को छह और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को दो सीट का बटवारा कराना चाहती है। मगर भाजपा के इस फॉर्मूले पर NDA के सहयोगी दलों के बीच सहमती नहीं बन पा रही है। इसके आलावा जदयू भी इस फॉर्मूले पर सहमत होती हुई फिलहाल नज़र नहीं आ रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed