भागलपुर – नवगछिया पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के मुरली गांव में शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे घात लगाए अपराधियों ने जन वितरण प्रणाली के विक्रेता तारिणी प्रसाद सिंह की गोली मारकर हत्या उस समय की जब वह घर से खाना खाकर गांव के ही भूसो सिंह के यहां सोने जा रहे थे कि इसी दौरान पूर्व मुखिया सुबोध साह के घर के समीप अपराधियों ने उसके ऊपर गोलियां चलानी शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही डीलर तारणी प्रसाद सिंह के परिजन एवं रंगरा पुलिस के सहयोग से डीलर को आनन-फानन में नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और परिजन से घटना की जानकारी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार तारिणी प्रसाद सिंह और पड़ोसी देवेंद्र उर्फ देवन सिंह के बीच पिछले चार वर्षो से एनएच-31 किनारे चार बीघा जमीन और जलकर को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को ले कर चार माह पूर्व तारिणी प्रसाद सिंह की ओर से मारपीट और गोलीबारी भी की गई थी। जिसमें देवन के भाई महेंद्र सिंह की पुत्री को गोली लगी थी। रंगरा ओपी में मामला भी दर्ज किया गया था। जिसमें डीलर, उसकी पत्नी, पुत्र सहित छह लोगों को आरोपी बनाया गया था। तब से गिरफ्तारी के भय से डीलर अपने घर में नहीं सोता था। शुक्रवार की शाम भी वह खाना खाकर दूसरे के घर सोने जा रहा था कि इसी बीच घात लगाए अपराधियों ने डीलर तारणी प्रसाद सिंह को अपना निशाना बना लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed