जनपथ न्यूज डेस्क, पटना
8 जुलाई 2022
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख जताया है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के कार्यकाल में भारत-जापान रिश्ते नई ऊंचाइयों पर पहुंचे। उन्हें भारत के प्रति विशेष लगाव था। दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुद्दों पर सहमति बनी। उन्होंने कहा कि शिंजो आबे के कार्यकाल में दोनों देशों के बीच नागरिक परमाणु ऊर्जा, ऐक्ट ईस्ट पॉलिसी, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक रणनीति जैसे कई मुद्दों पर काम पर काम शुरू हुए।
उप मुख्यमंत्री शिंजो आबे को गोली मारकर हत्या करने की खबर अत्यंत स्तब्धकारी है। हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं।
81 total views, 3 views today