जनपथ न्यूज डेस्क
रिपोर्ट: विकास कुमार, सहरसा
अप्रैल 17, 2022
सहरसा :- बीते फरवरी महीने में जिले के पंचगछिया रेलवे स्टेशन के निकट से लगभग 35 हजार 600 रुपए की रेल संपत्ति चोरी मामले में फरार चल रहे दो आरोपी दीपक कुमार यादव एवं रणवीर कुमार को आरपीएफ की टीम ने गुप्त सूचना पर पंचगछिया रेलवे स्टेशन के निकट से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुखबिर की सूचना पर दो फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी संभव हुई है। जबकि अन्य दो आरोपी अभी फरार चल रहे है। जिनकी तलाश जारी है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर बन्दना कुमारी ने बताया कि बीते फरवरी महीने में सूचना मिली थी कि पंचगछिया रेलवे स्टेशन के पास कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा रेल बिजली खंभा की चोरी किया जा रहा है। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद कुल छः की संख्या में आरोपी भागने लगे थे। जिनमें से खदेड़ कर दो को पकड़ा गया था। बाकी चार भागने में सफल रहे थे। जिनकी तलाश की जा रही थी। जिनमें से एक कबाड़ी मालिक को पकड़ा गया था। जिनके घर के छत पर छिपा कर रखे गए 35 हजार 600 रुपए की रेल संपत्ति बरामद की गई थी।
उन्होंने आगे बताया कि उक्त मामले में फरार चल रहे अभियुक्त बिहरा थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव निवासी दीपक कुमार यादव एवं रणवीर कुमार को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी पंचगछिया स्टेशन के समीप एक गांव में देखे गए हैं। जिसके बाद उनके नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर रण विजय बहादुर , प्रधान आरक्षी सुरेंद्र रजक , आरक्षी संतोष कुमार पांडे की एक टीम तैयार की गई। जिसके बाद छापामारी कर दोनों आरोपियों को दबोचा गया। शनिवार को दोनों आरोपियों को खगड़िया जेल भेज दिया गया। वहीं दो अन्य फरार आरोपी आरोपी प्रदीप यादव और रंजीत यादव की तलाश जारी है। सभी आरोपी पदमपुर गांव के ही निवासी हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *