जनपथ न्यूज डेस्क/पटना

Edited by: राकेश कुमार
25 अगस्त 2022

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री नित्यानंद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि केंद्र सरकार के एक मंत्री बिहार में जो खेला करना चाहते हैं, वो संभल जाए।

सीबीआई रेड पर तेजस्वी यादव गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे और प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि ई जो भाजपा में केंद्र में मंत्री हैं न जो बिहार में खेला करना चाह रहे थे महाराष्ट्र वाला, वो थोड़ा लाइन में रहें, सब कुछ ठंडा दिया जाएगा। एने-ओने जो कर रहे हैं, जिनका सपना टूटा है न मुख्यमंत्री बनने का वो समझ जाएं। ज्यादा ख्वाब न देखें, दिल्ली वाले नहीं बचाएंगे।

Loading