जनपथ न्यूज डेस्क
Edited by: राकेश कुमार
19 मार्च 2024

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में बिहार की सीटों का बंटवारा हो चुका है। सोमवार शाम दिल्ली में एनडीए की ओर से प्रेस कांफ्रेंस की गई। बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी 17 सीटों पर, जनता दल यूनाईटेड 16 सीटों पर और लोक जनशक्ति पार्टी पांच सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। वहीं हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक-एक सीट दिया गया है।

बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि भाजपा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, अररिया, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, और सासाराम समेत 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जदयू वाल्मिकी नगर, सीतामढ़ी, शिवहर, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और सीवान में चुनाव लड़ेगी।

लोजपा (रा) वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मांझी की पार्टी गया और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी काराकाट सीट से चुनाव लड़ेगी।

Loading