इस वर्ष होर्डिंग टैक्स अधिक वसूला जाएगा

जनपथ न्यूज डेस्क
Reported by: गौतम सुमन गर्जना
Edited by: राकेश कुमार
28 फरवरी 2023

भागलपुर : नगर निगम में दूसरी समान्य बोर्ड की बैठक संपन्न हुई,इसके साथ ही बजट पर भी चर्चा हुई। इस पर विशेष रूप से होर्डिंग टैक्स व विज्ञापन पर टैक्स वसूलने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही इस मौके पर कई और विषयों पर भी वार्ता हुई। पार्षदों ने कहा कि बजट एजेंडा जो भी होता है, उसे हिंदी में प्रस्तुत किये जाएं।
क्योंकि कई बार इसे अंग्रेजी में पढ़ने व समझने में परेशानी होती है। पिछले वर्ष के मुकाबले दुगुनी राशि की बजट पास हुई है। पिछले वर्ष 24 करोड़ रुपये की बजट पास हुई थी। इस वर्ष 50 करोड़ की बजट पास हुई है। बजट में कई तरह के नए चीजों पर टैक्स लगाने की बात कही।
पानी का टैक्स माफ करना चाहिए ;उप महापौर डाॅ० सलूऊद्दीन अहसन ने कहा कि शहर में कई तरह की समस्याएं हैै‌ ,जिनमै पार्षद को भी सहयोग करना होगा। तभी आसानी से विकास होगा। निर्णय लेना बोर्ड का काम है। लेकिन जब काम स्थल पर नहीं होता है तो दिक्कत होती है। उपमहापौर ने कहा कि जंहा समाजिक कार्य हो रहा है वहां पानी, होर्डिंग का टैक्स नहीं लिया जाए। वहीं पार्षदों ने कहा कि जब सरकार आती है तो टेक्स नहीं लिया जाता है। तो धार्मिक स्थलों पर आयोजन में पानी व होर्डिंग का टेक्स क्यों लिया जाता है। इसे खत्म किया जाएगा।

*पिछले वर्ष के मुकाबले दोगुनी हुई बजट*

बजट में कई मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। मुख्य रूप से होर्डिंग टैक्स वसूलने को लेकर चर्चा की गई। इस वर्ष 50 कड़ोर रुपये का बजट रखा गया है। पिछले वर्ष 24 करोड़ रखा गया था। पिछले वर्ष के मुताबिक दोगुनी बजट लाया गया।

*अब ऑनलाइन दिखेगा टैक्स*

अब दिनभर का जो भी टैक्स जमा होगा, उसको ऑनलाइन देख पाएंगे। इसलिए अब कर वसूलने वाले किसी तरह की अनियमितता नहीं कर पाएंगे। पार्षदों ने कहा कि कई जगहों पर गली में होल्डिंग लगाने पर भी मुख्य सड़क पर के दरों का टैक्स वसूला जा रहा है। नगर आयुक्त ने कहा जंहा भी ऐसी समस्या है उसे दूर किया जाएगा।

*36 लाख के फायदे का बजट हुआ पास*

वहीं वार्ड पार्षद ने बताया कि इस वर्ष 36 लाख रुपये के फायदे का बजट पास किया गया है। इसमें कई तरह के चीजों पर टैक्स लगाया गया है। नगर आयुक्त ने बताया कि इस वर्ष अधिक से अधिक टैक्स वसूले जाएंगे।

Loading

You missed