जनपथ न्यूज़ डेस्क
12 अक्टूबर 2024

आज राष्ट्रीय जनसंभवना पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सहनी के अध्यक्षता में हमारे देश के महानस्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सहनी ने राम मनोहर लोहिया की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनका जन्म उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में 23 मार्च 1910 को हुआ था। वे गांधी जी से मिलने के बाद उनके व्यक्तित्व एवं सोच से काफी प्रभावित हुए तथा जीवन उपरांत गांधी जी के आदर्शों का समर्थन किया।

18 वर्ष के उम्र में लोहिया ने अंग्रेजों द्वारा बनाए गए साइमन कमीशन का पुरजोर विरोध किया। इस विरोध के लिए उनको कई बार जेल भी जाना पड़ा। वे जवाहरलाल नेहरू के साथ भी मिलकर देश हित में अच्छा काम किया। आज ही के दिन 12 अक्टूबर 1967 को दिल्ली में उनकी मृत्यु हो गई।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष व्यास बिंद, अरुण यादव, जय राम सिंह, श्रवण पासवान, बिंदु देवी, राम आशीष साहनी इत्यादि लोगों उपस्थित थे।

Loading

You missed