जनपथ न्यूज़ डेस्क
जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना
10 जुलाई 2023

पटना जिलांतर्गत मसौढ़ी अनुमंडल के धनरूआ प्रखंड के रसलपुर गांव के हर्षवर्धन सिंह चार्टर्ड एकाउंटेंट बने है। उक्त जानकारी उनके गांव निवासी कुमार शैलेश ने दी। उन्होंने बताया कि हर्षवर्धन सिंह अपने गांव के पहला व्यक्ति है जो चार्टर्ड एकाउंटेंट बने है। हर्षवर्धन सिंह के दादा स्वर्गीय देव प्रसाद सिंह हैं और अनके पिता शारदानंद सिंह हैं। श्री शैलेश ने बताया कि हर्षवर्धन सिंह चार्टर्ड एकाउंटेंट (सी.ए.) की परीक्षा पास कर सी.ए. बन गये है। रसलपुर ग्राम के इतिहास में पहली बार कोई सी.ए. बना है। हर्षवर्धन सिंह की इस सफलता से रसलपुर ग्राम में खुशी का माहौल है। स्वजन एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हर्षवर्धन सिंह ने इसी वर्ष मई महीने मुंबई सेंटर पर परीक्षा दिया था और इसका परिणाम 5 जुलाई को आया है। हर्षवर्धन सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने गांव से किसी को सी.ए. बनते नहीं देखा था, जबकि गांव से कई लोग प्रशासनिक अधिकारी हैं, इसलिए मैंने सोचा कि मुझे सी.ए. बनना है। इसमें परिवार का पूरा सहयोग मिला है। श्री शैलेश ने बताया कि हर्षवर्धन सिंह को बधाई देने वालों में गिरिजा नंद सिंह, अखिला नंद सिह, कृपा नंद सिंह, शंकरा नंद सिंह, दिलीप सिंह, संदीप सिंह, आदित्य, प्रभात सिंह समेत अन्य लोग शामिल हैं।

Loading