रामायणी राय ने किया 10वीं में किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट…..

न्यूज डेस्क/जनपथ न्यूज
Edited by: राकेश कुमार
मार्च 31, 2022

बिहार बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। जारी टॉपर्स लिस्ट को छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इस बार 10वीं परीक्षा में 79.88 फीसदी विद्यार्थी पास हुए है। वहीं रामायणी राय 10वीं में राज्य में टॉप किया है।

10वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 में कुल 47 विद्यार्थी शामिल हैं। पहले स्थान पर रामायणी राय 487 नंबर, सानिया कुमारी 486 नंबर और विवेक ठाकुर ने 486 नंबरों के साथ टॉप किया है। मैट्रिक के छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी टॉपर्स की लिस्ट चेक कर सकते हैं।

औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड मुख्यालय न्यू एरिया मुहल्ले के निवासी रामायणी रॉय ने मैट्रिक परीक्षा में 487 अंक लाकर बिहार टॉपर बनी है। बिहार टॉपर बनकर रामायणी ने गोह समेत पूरे जिले का नाम रौशन की है।


 

रामायणी पटेल हाई स्कूल दाउदनगर से मैट्रिक की परीक्षा दी और पूरे जिले का नाम रोशन किया। पिता डॉ. जितेंद्र कुमार भोला भेटनरी डॉक्टर हैं जो बोधगया में पोस्टेड हैं जबकि मां किरण कुमारी गोह गांधी स्मारक इंटर स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। दादा राम अयोध्या यादव समाजवादी नेता रहे हैं तथा कई बार राजद एवं सपा के टिकट से गोह विधान सभा चुनाव लड़े हैं। दादी पन्ना कुमारी मध्य विद्यालय गोह से प्रधानाध्यापिका के पद से रिटायर की हैं

इस बार टॉप 5 में 4 बेटियां शामिल हैं। पिछली बार 7 छात्राओं ने टॉप 10 में स्थान बनाया था।

 123 total views,  3 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *