ताजाखबरबिहारबिहार के ताजा खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सीएम बनने से पहले ही एक्शन में भगवंत मान, VVIP नेताओं की सुरक्षा हटाने का आदेश

सीएम बनने से पहले ही एक्शन में भगवंत मान, VVIP नेताओं की सुरक्षा हटाने का आदेश…..
न्यूज डेस्क/जनपथ न्यूज
Edited by: राकेश कुमार
मार्च 13, 2022
आम आदमी पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भगवंत मान एक्शन में आ गए हैं। भगवंत मान ने आज एक आदेश जारी किया गया जिसमें पंजाब के 122 नेताओं की सिक्योरिटी हटा ली गई। इसमें कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ उनकी पत्नी और मनप्रीत सिंह बादल का भी नाम भी शामिल है।
भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में थाने खाली पड़े हैं और कुछ नेताओं की सुरक्षा से ज्यादा ज़रूरी आम लोगों की सुरक्षा है।
पुलिस थाने खाली पड़े हैं और लोगों की शिकायतें समय पर नहीं सुनी जा रहीं, क्योंकि पुलिस के ज्यादातर जवान नेताओं की सुरक्षा करने में व्यस्त हैं। अब पुलिस के जवानों से पुलिस का ही काम लिया जाएगा। आगे से दूसरे बेमतलब के कामों में उन्हें नहीं उलझाया जाएगा।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button