बीजेपी के 42वें स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल के नेतृत्व में बिहार प्रदेश कार्यालय से निकाली गई प्रभात फेरी……..
न्यूज डेस्क, पटना
जनपथ न्यूज
Edited by: राकेश कुमार
अप्रैल 6, 2022
पटना: भारतीय जनता पार्टी ने आज 42 साल का सफर तय कर लिया है। इस मौके पर पार्टी आज यानी बुधवार को अपना 42वां स्थापना दिवस मना रही है।
वहीं इस अवसर पर बिहार भाजपा कार्यालय से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल कर रहे थे। प्रभात फेरी का आयोजन भाजपा प्रदेश मुख्यालय से आयकर गोलंबर तक किया गया। इस मौके पर भाजपा कोटे से बिहार सरकार के तमाम मंत्री भी इस प्रभातफेरी में शामिल हुए। स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने झंडोत्तोलन किया और तमाम कार्यकर्ता और नेता हाथों में बीजेपी का झंडा लिए नजर आए। प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के अटल सभागार में संजय जायसवाल समेत सभी वरिष्ठ नेताओं ने सुना।
मौके पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, मंत्री नितिन नवीन, जनक राम, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव समेत कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
66 total views, 6 views today