By Janpath News Desk
Edited by: Rakesh Kumar
14 March 2024

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पिछले 8 मार्च को था जिसके उपलक्ष्य में बहुत सारे आयोजन और कार्यक्रम जिले ,राज्य और देश में हुए। भाजपा नेता तथा पुर्व एडीजी भारत सरकार एपी पाठक अपने द्वारा स्थापित बाबु धाम ट्रस्ट जो पिछले डेढ़ दशकों से अधिक समय से चंपारण के गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करते आ रहा है। बाबू धाम ट्रस्ट द्वारा अपने स्तर से महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के साथ सामुदायिक जनसंवाद कार्यक्रम किए।

महिला दिवस के अवसर पर बाबु धाम ट्रस्ट के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ एपी पाठक अपने स्तर से चंपारण के थरुहट में महिलाओं के साथ बृहत स्तर पर संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं को एपी पाठक को ने सूचित किया। महिलाओं ने कहा कि उक्त कार्यक्रम पर कहा कि ऐसा कार्यक्रम महिलाओं के अंदर आत्मविश्वास पैदा करता है और उनको स्वावलंबन की प्रेरणा देता है। कुछ लड़कियों ने सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं में सहयोग की मांग बाबु धाम ट्रस्ट से किया जिसमे तुरंत उनको ट्रस्ट द्वारा निशुल्क संचालित बाबु धाम ट्रस्ट शिक्षण संस्थान से जोड़ने का आश्वासन दिया गया।

कुछ महिलाओं ने पेंशन और स्वरोजगार नहीं होने की बात बाबु धाम ट्रस्ट से किया जिसके समाधान हेतु महिलाओं से आवश्यक कागजात लेकर आगे की प्रक्रिया हेतु प्रयास करने का आश्वासन किया गया और जिले के वरीय अधिकारियों से मौके पर एपी पाठक ने बात कर निवेदन किया।
और स्वरोजगार हेतु कुछ महिलाओं को कौशल विकास की प्रशिक्षण देकर उनको लोन दिलवाने और रोजगारोन्मुख लाभ देने की प्रयास हेतु आश्वस्त किया गया।

आपको बताते चले कि बाबु धाम ट्रस्ट चंपारण में विशेषकर वाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र में महिलाओं के कल्याणार्थ पिछले डेढ़ दशकों से अधिक समय से लगातार प्रयासरत है और ट्रस्ट के संस्थापक एपी पाठक का लक्ष्य ही आधी आबादी को बेहतर जीवन यापन हेतु स्ववलंबित और योग्य बनाना है।

Loading