जनपथ न्यूज डेस्क
Reported by: जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना
Edited by: राकेश कुमार
www.janpathnews.com
9 दिसम्बर 2022
महिलाओं के खिलाफ हिंसा एवं भेदभाव उन्मूलन के लिए महिला महाविद्यालय खगौल (पटना) ने मानव अधिकार दिवस के अवसर पर जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया। उक्त जानकारी मानव अधिकार संरक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि महिला महाविद्यालय खगौल के प्राचार्य डॉ उषा विद्यार्थी के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व न्यायधीश पटना उच्च न्यायालय संजय कुमार, विशिष्ट अतिथि मानव अधिकार रक्षक की संस्थापिका रीता सिन्हा, मानव अधिकार रक्षक राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार उपस्थित थे।
उक्त अवसर पर संस्थापिका रीता सिन्हा ने बताया कि उनकी संस्था महिलाओं की हर समस्या के समाधान के लिए कार्य कर रही है उसकी विस्तृत रूप से जानकारी दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने छात्रों को मानव अधिकार के बारे में तथा स्लम बस्तियों हो चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।
114 total views, 3 views today