जनपथ न्यूज डेस्क/पटना
Reported/Edited: राकेश कुमार
15 जनवरी 2022

पटना: मकर संक्रांति के दिन लोग चूड़ा दही और तिलकुट का सेवन करते हैं। राजधानी पटना में सामाजिक सेवा संस्थान ने गरीबों के बीच जाकर चूड़ा, गुड और तिलकुट का वितरण किया। मकर संक्रांति के मौके पर सामाजिक सेवा संस्थान पटना की ओर से पटना के कंकड़बाग कॉलोनी, महावीर स्थान, चिरैयाटांड़ पूल, पोस्टल पार्क, राजेंद्र नगर कॉलोनी, गोलघर और लोदीपुर में गरीब और असहाय लोगों के बीच चूड़ा, गुड़ और तिलकूट का वितरण किया गया।

मौके पर सामाजिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि त्योहार में गरीब और असहाय के बीच खुशियां बांटने से अच्छा लगता है, सभी लोगों को इनकी मदद करनी चाहिए। सामाजिक सेवा संस्थान के संस्थापक और अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि ठंड जब शुरू होती है तो गरीबों के बीच कंबल बांटते हैं कुछ दिनों पहले सामाजिक सेवा संस्थान ने गरीबों में कंबल वितरण भी किया है।

सामाजिक सेवा संस्थान के पटना जिला अध्यक्ष सिल्लू कुमार ने कहा कि समाज सेवा से ही संगठन चलता है, हमलोग इसी तरह आगे भी समाज सेवा करते रहेंगे।

सामाजिक सेवा संस्थान के कार्यकारिणी सदस्य अरूण कुमार ने कहा कि सामाजिक सेवा संस्थान गरीबों बच्चो, गरीब महिलाओं और सभी की मदद के लिए तैयार रहता है। जो बच्चे पढ़ना चाहते है और उनके पास पैसा नहीं है, उनके लिए सामाजिक सेवा संस्थान सम्पूर्ण रूप से मदद के लिए तैयार है।

संजय कुमार सिंह, संस्थापक व अध्यक्ष, सिल्लू कुमार, पटना जिला अध्यक्ष, दिलीप कुमार कोषाध्यक्ष, अरूण कुमार कार्यकारिणी सदस्य, राजवीर कुमार एवं बालाजी सहित अन्य लोग चूड़ा, गुड और वितरण कार्यक्रम में मौजूद थे।

Loading