बिहार की राजधानी पटना के ईशान किशन आइपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने, मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा……..

न्यूज डेस्क/जनपथ न्यूज
Edited by: राकेश कुमार
फरवरी 13, 2022

आईपीएल 2022 के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज और बिहार की राजधानी पटना के ईशान किशन बन गए है। महज 23 साल के इस आक्रामक बल्लेबाज और विकेटकीपर को IPL के 15वें सीजन में आज 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा गया है। ईशान किशन को उनकी पूर्व टीम मुंबई इंडियंस द्वारा 15 करोड़ 25 लाख में खरीदा है। मुंबई इंडियंस के द्वारा ईशान किशन को खरीदे जाने पर अब वह इतिहास के दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए है। ईशान किशन ने श्रेयस अय्यर को पछाड़ दिया है। श्रेयस अय्यर को पछाड़ दिया है। बता दे कि श्रेयस अय्यर 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।

ईशान किशन से पहले युवराज सिंह को साल 2015 के सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। वहीं आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस है। क्रिस मोरिस को राजस्थान ने 16 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा था।

ईशान की मां सुचित्रा सिंह बताती हैं कि आईपीएल नीलामी का पूरे परिवार को बेसब्री से इंतजार था। सभी लोग सुबह में ही टीवी के सामने बैठ गए थे। जैसे ही ईशान के सबसे महंगा बिकने की खबर आई, खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

बताते चले कि ईशान का मूल निवास औरंगाबाद जिले के दाउदनगर में है। उनकी दादी डॉ. सावित्री शर्मा पेशे से चिकित्सक हैं। नवादा जिले में सिविल सर्जन के पद से रिटायर हुई दादी के पास भी ईशान का परिवार कुछ दिनों तक रहा है। ईशान की पढ़ाई-लिखाई पटना के डीपीएस से हुई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *