जनपथ न्यूज डेस्क
Reported by: गौतम सुमन गर्जना, भागलपुर
Edited by: राकेश कुमार
22 जुलाई 2022
भागलपुर : भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके में देह व्यापार के धंधे का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने चार जोड़ा लड़का-लड़की को एक होटल से बरामद किया है। इस घटना के बाद लोग इस होटल के बारे में तरह-तरह की बातें बता रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया में पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक होटल में छापेमारी करने पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर होटल संचालक सकते में आ गया और वहां से भागने लगा। पुलिस ने होटल संचालक को पकड़कर उसे कमरे की तलाशी करने में सहयोग करने को कहा। पुलिस ने कई कमरों में जाकर देखा। होटल के कमरे की तलाशी के दौरान चार कमरे दिन में ही अंदर से बंद मिले। पुलिस ने चारों कमरे को खोलने के लिए दरवाजे पर दस्तक दी और गेट खटखटाया लेकिन किसी भी कमरे का दरवाजा नहीं खोला गया। इसपर पुलिस ने जब सख्ती दिखाई, तब इन चारों कमरों के गेट खुले। कमरे के अंदर का हाल देख पुलिस जिस काम के लिए छापा मारने गई थी, उसकी पुष्टि हो गई यानि कि चार कपल्स वहां मौजूद थे।
पुलिस ने वहां देखा कि चारों कमरे में एक-एक लड़का और लड़की है। पुलिस ने सभी को गिरफ्त में लेकर थाने ले गई। वहीं, होटल संचालक को भी हिरासत में लिया गया। बता दे कि कमरे से कुछ आपत्तिजनक सामन भी मिलने की सूचना है। हालांकि दो जोड़े खुद को पति-पत्नी बता रहे हैं, लेकिन दो जोड़े कुछ नहीं बोल रहे। इसके चलते मामला संदिग्ध हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवगछिया के गोपालपुर थाना अंतर्गत एनएच-31 के किनारे एक होटल पर पुलिस के वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार नवगछिया रंगरा एवं गोपालपुर पुलिस के संयुक्त छापेमारी की। चार जोड़ा लड़का-लड़की को आपत्तिजनक स्थिति में पुलिस ने कमरे में देखा। पुलिस ने होटल संचालक एवं उनके दो कर्मियों को भी हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही चार लड़का और चार लड़की को भी थाने में रखा गया है।
बताया जा रहा है कि मकनपुर चौक पर स्थित इस होटल में देह व्यापार चलाने का मामला सामने आया है और इस संबंध में कहा जा रहा है कि इस होटल में अक्सर लड़का-लड़की आते रहते हैं, जो कई घंटे रुककर चले भी जाते हैं। कई जोड़े को रात भर यहां देखा गया है। सूचना यह भी मिली है कि इस होटल में लड़की उपलब्ध भी कराया जाता है। बाहर से लड़कियों को बुलाकर उनसे अवैध धंधा करवाया जाता है।
मकंदपुर चौक के होटल में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ : मकंदपुर चौक के पास होटल राज पैलेस में देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। नवगछिया पुलिस ने गुरुवार की देर रात को युवकों को छात्राओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है।सभी को हिरासत में ले लिया गया है। इनके अलावा, होटल के मालिक, प्रबंधक और कुछ कर्मी भी पुलिस की हिरासत में हैैं। सभी के मोबाइल जब्त कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
इस बारे में गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि दो-तीन महीने से होटल में देह व्यापार रैकेट चलने की सूचना मिल रही थी। यहां देहव्यापार की इसी सूचना पर वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश मिलते ही होटल पर लगातार नजर रखी जा रही थी। गुरुवार की रात को जैसे ही पक्की सूचना मिली तो एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर दी गई। होटल के एक कमरे में एक युवक और छात्रा को पकड़ा गया तो दूसरे कमरे में भी एक अन्य युवक दूसरी छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। चारों को हिरासत में ले लिया गया है। दो और कमरे में लड़का और लड़की बरामद किया है, जो खुद को पति-पति बता रहे हैं।
वह दोनों कॉलेज की छात्राएं बताई जा रही हैैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि होटल के मालिक, प्रबंधक और कर्मियों सहित छह लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले आया गया है। इस क्रम में छहों के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैैं। छात्राओं के घर वालों को गोपालपुर थाने बुलाया गया है।
एक युवक कुर्सेला थाना क्षेत्र के नवाबगंज और दूसरा कुर्सेला गांव का बताया जा रहा है। वहीं, एक छात्रा कुर्सेला की और दूसरी गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार की है। नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय से सटे इस आवासीय होटल में ऐसे धंधे का खुलासा होने से आम लोगों के बीच भी चर्चा आम हो गई है। छापेमारी दल में सर्किल इंस्पेक्टर मार्कंडेय सिंह, महिला थानाध्यक्ष पूनम झा व रंगरा पुलिस के अधिकारी शामिल थे। हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। गहन पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा।