जनपथ न्यूज डेस्क, पटना
Edited by: राकेश कुमार
13 जून 2022
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के हज भवन मे ने आयोचित दुआईया मजलिस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हज यात्रियों को हज के लिए रवाना किया। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि 2 साल से कोरोना वायरस की वजह से हज यात्री हज पर नहीं जा पा रहे थे और वह उन्हें रवाना नहीं कर पा रहे थे. लेकिन अब सारी स्थितियां सामान्य है इसलिए एक बार फिर से हज यात्री पवित्र हज के लिए रवाना हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हज यात्रियों से कहा कि हज पर जाने से ऐसा वातावरण बनता है जिससे आपसी सौहार्द्र में बढ़ोतरी होती है, आपस में प्रेम और भाईचारे का भाव रहेगा। समाज और देश आगे बढ़ेगा। इस साल बिहार से 2210 यात्री हज पर जा रहे हैं।
नीतीश कुमार ने कहा कि भले ही कम संख्या में इस बार हज के लिए आदेश मिला है लेकिन फिर भी सारे लोग जा रहे हैं। मैं सारे लोगों से अपील करता हूं कि वह देश में अमन चैन और बिहार की तरक्की के लिए कामना करें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हज पर जा रहे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए राज्य सरकार अपने 14 अधिकारियों को भी हज पर रवाना कर रही है।
इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और बिहार राज्य हज कमिटी के चेयरमैन अब्दुल हक ने भी संबोधित किया। सभी ने हज यात्रियों की बेहतर यात्रा की कामना की।
60 total views, 3 views today