जनपथ न्यूज डेस्क
Edited by: राकेश कुमार
13 सितम्बर 2023

देश की राजधानी दिल्ली सिर्फ G20 के रंग में रंगी दिखाई दी। और इसी के चलते दिल्ली के हर कोने में सजावट पर खूब जोर दिया गया। दिल्ली की सजावट ऐसी लग रही है मानो कोई नई नवेली दुल्हन हो।सभी जगहों को कड़े सुरक्षा घेरे में रखा गया है और खासकर जहां विदेशी मेहमान ठहरे थे।0इंडिया गेट से लेकर दिल्ली के हर कोने को खूब सजाया गया है जिसकी वजह से आम लोग भी जगह जगह पर फोटोज लेते नजर आ रहे थे। वहीं होटलों में खास इंतजाम किए गए थे।

भारत के यशश्वी प्रधानमन्त्री मोदी जी ने पुरे मनोवेग से "सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास और सबका विश्वास"को G 20 बैठक में अंतराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित कर दिया जहां मोदी जी ने दुनिया को भारत और भारतीय संस्कृति से परिचय कराया और साथ ही मोदी जी ने देश का मान बढ़ाया। उक्त बातें मिडिया से बात करते हुए भाजपा नेता एपी पाठक ने कहा।उन्होंने कहा कि भारत ने जी-20 सम्मेलन के लिए तीन मुख्य बातों पर ध्यान दिया है जिसमें सुरक्षा,सुंदरता और स्वाद शामिल है।

आपको बता दें कि G20 समिट में मोदी जी ने पहले दिन ही भारत ने दिल्ली घोषणा पत्र पर सर्व सम्मति बनाकर इतिहास रच दिया। दिल्ली घोषणा पत्र के शत प्रतिशत बिंदुओं पर सभी देशों की पूर्ण सहमति प्राप्त हुई है। इसमें वैश्विक स्तर पर बदलाव के लिए 10 पॉइंट्स को शामिल किया गया है, जिन पर दुनिया के सबसे ताकतवर देशों ने सर्व सम्मति दे दी है। वहीं, भारत की पहल पर पहली बार जी20 में 55 देशों वाले अफ्रीकन यूनियन को पूर्ण सदस्यता दे दी गई है,ये मोदी जी की वजह से हुआ।

दिल्ली घोषणा पत्र को भारत की बड़ी कामयाबी बताया जा रहा है।मोदी जी ने सतत विकास के लिए हरित विकास समझौते पर दुनिया को सहमत किया। यह सर्वविदित है कि भाजपा नेता एपी पाठक जो दो बार अलग अलग टेन्योर में लोकसभा अध्यक्ष के साथ काम किए और उस समय उन्होंने भी बहुत ऐसे काम किए जहां देश का मान बढ़ा और भारतीय संस्कृति जीवित रहा।

Loading

You missed