जनपथ न्यूज डेस्क
Edited by: राकेश कुमार
8 मई 2023

दिनांक 8/5/2023 को दिल्ली से हवाई मार्ग से गोरखपुर तत्पश्चात सड़क मार्ग से मातृभूमि बड़गो आयेंगे जहां ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्या सुनेंगे। फिर अपने ट्रस्ट कार्यकर्त्ता अमिष मिश्रा के बेटे के मुंडन संस्कार(मलाही टोला गांव) में शामिल होंगे साथ ही चचेरे भाई के बेटा के शादी में सोनखर जाएंगे

दिनांक 9/5/2023 को बगहा प्रखंड के परसा में भाजपा कार्यकर्ताओ से मिलेंगे और बगहा प्रखंड के कई पंचायतों का दौरा करेंगे और लोगों से मिलन जुलन कार्यक्रम करेंगे।

दिनांक 9/5/2023 को ही शाम में बगहा अनुमंडल पदाधिकरी और अन्य पदाधिकारियों से मिलकर किसानों और लोगों की समस्या और समाधान पर चर्चा करेंगे।
##दिनांक 10/5/2023 को रामनगर और नरकटियागंज के भाजपा कार्यकर्ताओ से मिलेंगे और दोनों प्रखंडों के कई पंचायतों का दौरा कर लोगों से मिलन जुलन कार्यक्रम करेंगे।तथा रात में नरकटियागंज नगर परिषद् के निर्वतमान सभापति के घर शादी समारोह में शामिल होंगे और अपने गांव बड़गो में ट्रस्ट कार्यकर्त्ता निजू उपाध्याय के बेटी के शादी में शामिल होंगे।

दिनांक 11/5/2023 को घर पर भाजपा कार्यकर्ताओ को भोजन पर चर्चा करेंगे और उन्हे सम्मानित करेंगे।तत्पश्चात गौनाहा पूर्वी मंडल अध्यक्ष द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और सबको सम्मानित करेंगे।फिर क्षेत्र का दौरा कर भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और लोगों से मिलन जुलन कार्यक्रम कर भाजपा और मोदी जी की नीतियों और योजनाओं के बारे में लोगों को व्यापक रूप से बताएंगे।साथ ही शाम में वाल्मीकीनगर में आदिवासी महिलाओं के स्वावलंबन हेतु बाबु धाम ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों और जागरूकता अभियान का जायजा लेंगे।

12/5/2023 को लौरिया के गोनाही पंचायत में सभा को संबोधित कर मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे और भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और प्रधानमंत्री मोदी जी कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत लड़कियों से
##दिनांक 12/5/2023 को ही बगहा में दलितों के बीच जाकर मोदी सरकार की दलितों के उत्थान हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में व्यापक रूप से चर्चा करेंगे और दलित बच्चों को भाजपा के बैनर तले सम्मानित करेंगे और पुनः दिल्ली को वापस चले जाएंगे

Loading