ताजाखबरबिहारबिहार के ताजा खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

24 से 30 अप्रैल के बीच यूके से भारत आने और भारत से यूके जाने वाली सभी उड़ाने रद्द

24 से 30 अप्रैल के बीच यूके से भारत आने और भारत से यूके जाने वाली सभी उड़ाने रद्द

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 21 अप्रैल :: कोरोना वायरस की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक प्रतीत हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, विमान कंपनियाँ अपने शिड्यूल में बदलाव करने लगी है। इसी क्रम में एयर इंडिया ने 24 से 30 अप्रैल के बीच यूके जाने वाली और यूके से भारत आने वाली सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं।

सूत्रों ने बताया कि यूके में कोरोना संक्रमण के कारण लगे प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए 24 से 30 अप्रैल के बीच यूके जाने वाली और यूके से भारत आने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इस दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को उड़ान की रिशिड्यूलिंग या रिफंड की जानकारी जल्द ही दी जायेगी।

कोरोना महामारी पूरी दुनियाँ सहित भारत में भी कोहराम मचाए हुए है। प्रतिदिन आने वाले कोरोना मरीजों के नए केसों के आंकड़े नया रिकॉर्ड बना रहा है। देश में पहली बार न सिर्फ तीन लाख के करीब केस आए हैं, बल्कि सबसे अधिक 2000 मौतें भी हुई हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, मंगलवार रात 12 बजे तक 24 घंटों में देश में 2020 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी। पहली बार देश में एक दिन में दो हजार से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button