जनपथ न्यूज डेस्क
3 फरवरी 2024

भाजपा नेता तथा पुर्व एडीजी भारत सरकार एपी पाठक वाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र के महाजनसंपर्क अभियान पर है। इस क्रम में वो अलग अलग विधानसभाओं में जाकर लोगों से मिल रहे है और उनकी समस्याओं का समाधान कर रहें है।किसानों की समस्या का समाधान कर रहे है।
युवाओं, महिलाओ और अन्य लोगों से मिलने का कार्यक्रम कर रहें है। बता दे कि प्रतिदिन सैकड़ों लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहें है। अपने पैतृक आवास पर भी सैकड़ों लोगों की समस्याओं को जैसे बिजली,पानी, सड़क और युवाओं के एडमिशन संबंधी समस्याओं का समाधान कर रहें है।

इसी क्रम में वो देवराज के कई गांवों का दौरा कर लोगों से जनसंपर्क स्थापित किए और उनके बीच देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के विकासपरक नीतियों और योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहें है। दिनाँक 1/02 को अहले समय जब भाजपा नेता एपी पाठक सैकड़ों लोगों से मुखातिब हुए तो उनका काफिला रामनगर के तरफ बढ़ा जहां वो हरिनगर सुगर मिल्स के दर्जनों गन्ना गाड़ीवानों से मिले और उनके समस्या को सुना फिर रामनगर के प्रतिष्ठित और सामाजिक व्यक्ति बुलबुल सिंह जी के घर गए जहां विगत दिनों उनकी माताजी का निधन हो गया था। वहां पहुंचकर भाजपा नेता ने उक्त परिवार को सांत्वना दिया।

फिर चमुआ में मिलन पांडेय के घर पहुंचकर उनके पिताजी और अन्य दर्जनों लोगों से जनसंपर्क स्थापित किया।उक्त कारवां चमुआ और नरकटियागंज में पहुंचा जहां दर्जनों लोगों से मिलन जुलन स्थापित हुआ और लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ। भाजपा नेता तथा पुर्व एडीजी भारत सरकार एपी पाठक ने मिडिया से बताया कि वो भाजपा के एक सच्चे सिपाही है जो भाजपा और अपने बाबु धाम ट्रस्ट के बैनर तले सामाजिक कार्य कर रहे है और गांव गांव घूमकर युवाओं और दलितों को भाजपा से जोड़ रहे है।

इसी क्रम में भाजपा नेता ने मिडिया को बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का बिहार के विकास हेतु एक विज़न है और उनके विजन को भाजपा नेता वाल्मिकीनगर लोकसभा में फैला रहे है। भाजपा नेता ने मिडिया से बताया कि वाल्मिकीनगर लोकसभा में एनडीए की जीत सुनिश्चित है।

Loading