जनपथ न्यूज़ डेस्क
Reported by: गौतम सुमन गर्जना
Edited by: राकेश कुमार
7 मार्च 2023

भागलपुर : भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराते हुए स्थापना दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सभी कार्यकर्ताओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुना।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि जब जनसंघ का जन्म हुआ था, तो न हमारे पास ज्यादा सियासी अनुभव था, न साधन था और न ही कोई संसाधन थे। लेकिन हमारे पास लोकतंत्र की शक्ति थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र के साथ काम कर रही है। मौके पर मौजूद बिहार प्रदेश उपाध्यक्षा श्रीमती पिंकी कुशवाहा ने कहा कि आज भाजपा देश नहीं, विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का सूत्र लेकर भाजपा देश सेवा में समर्पित है। वहीं एमएलसी डॉ० एनके यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं,एक विचार है जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण है, जन कल्याण है।

इस अवसर पर भागलपुर लोकसभा प्रभारी रामानंद चौधरी ने कहा कि भाजपा वो पार्टी है,जिसके लिए राष्ट्र सदा सर्वोपरि रहा है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत, जिसकी आस्था का मूलमंत्र रहा है। आयोजित कार्यक्रम में जनसंघ काल से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जेपी सेनानी प्रकाशचंद्र गुप्ता, जितेंद्र बर्नवाल,प्रकाश मिश्रा,मोहम्मद शमीम,विनय मिश्रा,अरुण सिंह सहित अन्य सेनानियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। जिन्होंने बीज समान पार्टी को सींचकर वट-वृक्ष का आकार देने का कार्य किया था।

इधर भागलपुर नगर के तिलकामांझी मंडल, विजय मित्रा मंडल, ईश्वर नगर मंडल, नाथनगर मंडल सहित सभी मंडल मुख्यालयों एवं शक्ति केंद्रों पर स्थापना दिवस कार्यक्रम पूरी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ०प्रीति शेखर, प्रोफेसर राजीव मुन्ना,राज कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय बर्मन, नरेश मिश्रा, नभय चौधरी आदि ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। इस कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अभिनव कुमार ने किया।

इस अवसर पर लोकसभा संयोजक शरद सालारपुरिया, विजय कुशवाहा,श्यामल किशोर मिश्रा,विपुल सिंह,डॉ० रोशन सिंह, जिप अध्यक्ष अनंत साह, ओम भास्कर, राज किशोर गुप्ता, उमाशंकर, बंटी यादव, प्रणव दास, राजेश टंडन,मनीष दास, कुमार विनीत,शशि शंकर राय, विनोद सिन्हा, सज्जन अवस्थी, अरुण सिंह, रोशन राय, नितेश सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्वेता सिंह, तिलकामांझी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, चंदन ठाकुर, ईश्वर नगर मंडल अध्यक्ष शशी मोदी, नाथनगर मंडल उपाध्यक्ष अजय शाह, विजय मित्रा मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत, निरंजन कुमार, अभय घोष सोनू, योगेश पांडेय, संदीप शर्मा, पृथ्वीराज, भोला मंडल,अनामिका ठाकुर,माला सिंह,अश्विनी जोशी मोंटी, बबीता रानी, पिंकी बागोरिया, चंदन पांडे, गौरव जयसवाल, सुमन भारती, आशुतोष ढिल्लों, शरद वाजपेई, करण शर्मा, कुश पांडे, प्रेम यादव, दीपक शर्मा, आशीष पांडे, प्राणिक वाजपेई, प्रकाश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर स्थापना दिवस मना कर एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी।
वहीं भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर ईश्वरनगर मंडल में कसौधन वैश्य पंचायत समिति में स्थापना दिवस को लेकर झंडातोलन एवं कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मुख्य रूप से ईश्वरनगर मंडल अध्यक्ष शशि मोदी,आशीष पांडेय, मनोज हरि,चंदन पांडेय, अभिषेक सिंह पिंटू , विपिन कुमार अप्पू, अनिल गुप्ता, रंजीत सिन्हा, आकाश मिश्रा, गोलन सिन्हा, राजू श्रीवास्तव ,संजय हरी, प्राणिक बाजपाई आदि लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

इस अवसर पर ईश्वरनगर मंडल अध्यक्ष शशि मोदी ने कहा कि बीजेपी हनुमान जी से प्रेरणा लेती है और उन्हीं की प्रेरणा से 2 से 303 सांसदों का सफर पूरा कर बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पार्टी 6 अप्रैल को अपने स्थापना दिवस से 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की जयंती तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाएगी और इस दौरान पार्टी के हर एक कार्यकर्ता सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के फायदों को उजागर करने के लिए बूथ, ब्लॉक और जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। 1984 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जहां मात्र दो सीटें ही जीती थीं, वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में उसने 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Loading