जनपथ न्यूज डेस्क
By: Janpath News Team
29 मार्च 2024

सभी चम्पारणवासियों को नमस्कार।
मैं मंजुबाला पाठक, बिहार प्रदेश कॉन्ग्रेस नेत्री और अध्यक्षा बाबु धाम ट्रस्ट महर्षि वाल्मिकी की तपोभूमि और माता सीता की आश्र्यस्थली ,चाणक्य की नगरी, लवकुश के पोषणस्थली वाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र को शत शत नमन करती हुं। यहां मेरी ससुराल है जहां मैंने सारी रीतियों , परंपराओं और रिवाजों को जिया है।
एक पत्नी के रूप में, एक पतोहु के रूप में, एक मां के रूप में जब भी मैं चंपारण आती हुं अपने कर्तव्यों का पालन करती हुं।

मैंने परंपरागत तरीकों से लोकास्था का महापर्व छठ किया जहां वाल्मिकीनगर की महिलाओं के बीच छठ व्रत की परंपराएं छठ घाटों पर निर्वहन करते हुए मुझे अपने चंपारण /वाल्मिकीनगर की अजीब सी सुखद पल व्यतित होता है। जब मैं विदेश से पहली बार अपने ससुराल वाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र आई तो मैंने यहां की गरीबी,महिलाओं की हालात और युवाओं के टूटते सपने को देखा ,मेरा दिल पसीज गया। मैने अपने आप से सैकड़ों सवाल किया ,मैंने खाना पीना छोड़ कर चिंतन मनन में परेशान हो गई कि अपने ससुराल का कर्ज कैसे अदा करें। फिर मैने अपने पति एपी पाठक, पुर्व नौकरशाह भारत सरकार के द्वारा स्थापित बाबु धाम ट्रस्ट की अध्यक्षा के तौर पर अपने वाल्मिकीनगर लोकसभा के 315 पंचायतों का दौरा शुरू कर दिया। प्रतिदिन सैकड़ों लोगों से मिलती गई और उनके बीच ट्रस्ट की सदस्य और कार्यकर्ता बनाते गई। करीब 40 हजार ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं के बदौलत मैने वाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं को चिन्हित करना शुरू किया और एक टेक्निकल टीम का गठन किया। धीरे धीरे मैंने उस टीम में थरुहट की आदिवासी महिलाओं को जोड़ा। उनकी मांग पर हमने अपने बाबु धाम ट्रस्ट के माध्यम से कॉन्ग्रेस के बैनर तले लाखों कंबल का वितरण किया।

स्वर्गीय राजीव गांधी जी के पुण्य तिथि पर मैंने “एक मुट्ठी अनाज” कार्यक्रम की शुरुआत किया जिसमे लोगों से एक मुट्ठी अनाज एकत्रित कर सबसे गरीब सैकड़ों परिवार को सहायता दिया और उनके लड़कियों की शादी में मदद किया।

हमने देश के युवा दिलों की धड़कन आदरणीय राहुल गांधी जी से प्रेरणा लेकर चंपारण के हजारों युवाओं को शिक्षा और रोजगार में मदद किया और इस नेक काम में हमारे पति एपी पाठक ने कदम से कदम मिलाकर मेरा मनोबल बढ़ाया और साथ दिया।

स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी के जन्मदिवस पर मैंने हेल्थ कैंप लगाना शुरू किया जो लगातार आज तक हर तिमाही में दर्जनों कैंप लगता है जहां आंख का फ्री में ऑपरेशन,और कई बीमारियों का निःशुल्क इलाज होता है।
गरीब महिलाओं के बीच साड़ी और जिले के सभी महिला कॉलेज और विद्यालयों में सेनेटरी पैड को वितरित किया।
सकड़ों कैंपों के माध्यम से लाखों लोगों को वृद्धा पेंशन, हजारों महिलाओं को विधवा पेंशन, लगभग 40 हजार आदिवासी और दलित महिलाओं को राशन कार्ड,5 हजार लोगों को विकलांगता प्रमाण पत्र निःशुल्क दिलवाया।

अस्पतालों में नवजात बच्चों को होनेवाली अरक्तता की बीमारी से सुरक्षा हेतु विटामिन K का इंजेक्शन दिया।
मैने आदरणीय प्रियंका गांधी जी और सोनिया गांधी जी से प्रभावित होकर महिला सशक्तिकरण हेतु अपने बाबु धाम ट्रस्ट द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निशुल्क बाबु धाम ट्रस्ट शिक्षण संस्थान खोला,जहां से सैकड़ों गरीब लड़कियों ने पढ़ाई कर नौकरी प्राप्त किया।
थरुहट की आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु थरुहट विकास प्राधिकरण से समन्वय स्थापित कर उनके बीच कौशल विकास का कार्यक्रम चलवाया और उनकी स्वरोजगार में मदद किया।

गांवों की समस्या समाधान हेतु अपने लगभग 50 पंचायतों में ग्राम समिति की स्थापना किया जहां लोगों की आपसी झगड़ों का निपटारा होता है।

चंपारण की सड़के ,विद्यालय और स्वास्थ्य क्षेत्र की आधारभूत संरचनाओं को लेकर मैने बिहार प्रदेश के आला अधिकारियों ,केंद्र सरकार के आला अधिकारियों से मिलकर बहुत सारी परियोजनाओं को यहां की धरातल पर उतारा।
मिशन अंब्रेला के तहत जिले के हर गांवों में टीकाकरण करवाया।
किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता लगातार हार वर्ष सुनिश्चित करवाने का काम मैं अपने बाबु धाम ट्रस्ट के माध्यम से करती हुं।

कोरोना महामारी में मैने अपने बाबु धाम ट्रस्ट के बैनर तले कॉन्ग्रेस पार्टी के नाम पर वाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र के लगभग एक लाख लोगों को मास्क, सेनेटाइजर और साबुन दिया। प्रवासी मजदूरों के पुनर्वास में मदद किया। उनके बीच अनाज ,सब्जी और जरूरी के सामानों की निर्बाध और निःशुल्क उपलब्धता सुनिश्चित किया। देश के बड़े बड़े शहरों और अन्य राज्यों में अपने बाबु धाम ट्रस्ट के माध्यम से निःशुल्क सेनेटाइजेशन करवाया।
वाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र के घरों को सेनेटाइज्ड करवाया।

अर्थात मैं पिछले एक दशकों से अधिक समय से वाल्मिकी नगर लोकसभा क्षेत्र की जनता की लगातार सेवा करते आ रही हुं,मुझे मेरे अपनों की सेवा में बड़ा ही सुकून मिलता है और मैं आजीवन वाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा करते रहूंगी।

Loading