बिहार कांग्रेस के बड़े नेता सदानंद सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार…….

Edited By: राकेश कुमार
जनपथ न्यूज
सितम्बर 8, 2021

पटना: बिहार कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता सदानंद सिंह का निधन हो गया है। वो काफी समय से लिवर सिरोसिस की बीमारी से जूझ रहे थे। जिस वजह से उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में हो रहा था। उनके निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने शोक जताया है। उनके अलावा कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह, विधायक दल के नेता अजित शर्मा और मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने भी शोक जताया है।

 
 

इसके अलावा बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधानसभा के पूर्व माननीय अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सदानंद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है, उन्होंने कहा कि वो अनुभव की जीती-जागती किताब थे, वह आजीवन जनसेवक बने रहे, ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

 66 total views,  3 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *