ताजाखबरब्रेकिंग न्यूज़

भागलपुर: ट्रक और कार में टक्कर, सहरसा कृषि कॉलेज के प्राचार्य सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल…

जनपथ न्यूज डेस्क

Reported by: गौतम सुमन गर्जना/भागलपुर
Edited by: राकेश कुमार
10 सितंबर 2022

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले से एक बड़ी खबर आई है। एक कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनकी इलाज अस्पताल में चल रही है। वहीं, एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे देखते हुए सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया है।

*भागलपुर में जोरदार कार और ट्रक की टक्कर*
मामला भागलपुर जिले के विक्रमशिला सेतु अप्रोच पथ का है। बताया जा रहा है कि सहरसा कृषि कॉलेज के प्राचार्य डॉ० उमेश सिंह अपने परिवार के साथ कार से जा रहे थे। इस दौरान एक ट्रक ने प्राचार्य की कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सिलीगुड़ी रेफर कर दिया है।

*सहरसा कृषि कॉलेज के प्राचार्य घायल*
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की पहचान भी हो चुकी है। इस घटना में सहरसा कृषि कॉलेज के प्राचार्य डॉ० उमेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके साथ ही संतोष कुमार और कार के ड्राइवर भी घायल हुए हैं। इन सभी की इलाज चल रहा है।

Loading

Related Articles

Back to top button