जनपथ न्यूज डेस्क/पटना

Reported by: राजीव रंजन, विशेष संवाददाता
Edited by: राकेश कुमार
www.janpathnews.com
27 अक्टूबर 2022

पटना: अशोकनगर चित्रगुप्त परिषद द्वारा अपने स्थापना के 53वें वर्ष में श्री चित्रगुप्त पूजानोत्सव का कार्यक्रम चित्रगुप्त मंदिर अशोक नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज सुबह 11:00 बजे से मंदिर परिसर में सैकड़ों की संख्या में चित्रांश समाज के लोगो ने कलम के देवता भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की एव अपने इष्ट देवता के समक्ष साल भर के आय-व्यय का लेखा जोखा रखा। पूजन कार्यक्रम में यजमान के रूप में अशोकनगर चित्रगुप्त परिषद के अध्यक्ष राजीव रंजन थे। उक्त अवसर पर सामूहिक का भी अयोजन किया गया। जिसमे हजारों की संख्या में सभी वर्ग एवम समाज के लोगो ने लजीज व्यंजन का भरपूर लुत्फ उठाया। संध्या काल में अशोकनगर चित्रगुप्त परिषद के महिला मंच द्वारा भजन कीर्तन किया गया।

अशोकनगर चित्रगुप्त परिषद के समस्त कार्यक्रमों में कई गणमान्य लोगो ने शिरकत की। समस्त कार्यक्रमों में शामिल हुए प्रमुख लोगो में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद, पटना रवि शंकर प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद, पाटलिपुत्र रामकृपाल यादव, पूर्व राज्य सभा सांसद आर के सिंह, राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी, स्थानीय विधायक अरुण कुमार सिन्हा, बीजेपी विधायक नितिन नवीन, पूर्व विधान पार्षद कुमार राकेश रंजन, प्रख्यात चिकित्सक डॉ नरेंद्र प्रसाद, डॉ गोपाल प्रसाद सिन्हा, जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर्णभागवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की।

अशोकनगर चित्रगुप्त परिषद के उपाध्यक्ष राकेश रौशन बबलू, सचिव त्रिपुरारी शरण, अमिताभ ने पूजा कार्यक्रम संचालन किया एवम् परिषद के सदस्यगण राकेश कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अनूप कुमार अनुपम, सुधीर कुमार कर्ण, राकेश कुमार, विपिन बिहारी, मनीष कुमार, रंजन कुमार श्रीवास्तव, आनंद कुमार सिन्हा, इत्यादि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। युवा मंच je अध्यक्ष आकाश कुमार, सचिव सौरव कुमार सिन्हा, सागर आनंद, सुनील कुमार सिन्हा, अभिषेक सौरव, उत्पल विशाल, नवनीत विजय, एवम् अन्य कई चित्रांशों ने अपना सक्रिय योगदान दिया।

Loading