बिहार के ताजा खबरेंराज्य
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सौगात, राखी बांधने सिटी बसों से मुफ्त जा सकेंगी महिलाएं

पटना. रक्षाबंधन के मौके पर बहनों के लिए परिवहन विभाग सौगात लेकर आया है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सिटी बसों में उस दिन महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा रविवार की सुबह 6 से रात 10 बजे तक मिलेगी। परिवहन सचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि रक्षाबंधन के दिन महिलाएं रूट नंबर 111, 111 ए, 222, 333, 444, 555, 888, 888ए और 999 में इस सुविधा का लाभ उठा सकती हैं।
पटना में परिवहन निगम द्वारा 3 मई से सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया गया था। इस बस सेवा के जरिए हर रोज हजारों लोग सफर करते हैं, जिनमें अच्छी संख्या महिलाओं की होती है। इन बसों से शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में बहुत कम किराया में और कम समय में पहुंचा जा सकता है।