झारखंड के ताजा खबरें

हेमंत सोरेन काे चैम्पियन ऑफ चेंज अवार्ड 2019, दुमका व बरहेट विस क्षेत्र में बेहतर जनप्रतिनिधि के लिए मिलेगा सम्मान

जनपथ न्यूज़ मुंगेर रांची/नई दिल्ली  :- .मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड के बरहेट और दुमका विधानसभा क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधि के रूप बेहतर और अनुकरणीय कार्य करने के लिए चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड- 2019 से सम्मानित किया जाएगा। भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी 20 जनवरी को मुख्यमंत्री सोरेन को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड- 2019 से सम्मानित करेंगे। यह अवार्ड इंटरेक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकॉनोमी (आइएफआइइ) संस्था की ओर से दी जाती है।
बताते चलें कि हेमंत सोरेन बरहेट और दुमका दोनों ही सीट से विधानसभा चुनाव जीता है। हालांकि उन्होंने दुमका सीट को छोड़ दिया है। पुरस्कार मिलने की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवार्ड राज्य की जनता को समर्पित है। वे बरहेट और दुमका की जनता का नमन करते हैं। वहां की जनता ने सेवा का अवसर दिया। सभी के सहयोग के लिए वे आभारी हैं।
पूर्व चीफ जस्टिस की ज्यूरी ने लिया निर्णय
भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश सह पूर्व अध्यक्ष एनएचआरसी जस्टिस के. जी बालकृष्णन और सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा की ज्यूरी के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड-2019 के लिए चयनित किया गया है।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button