पटना (पश्चिमी)बिहारब्रेकिंग न्यूज़

डिजिटल अरेस्ट कर 1.05 करोड़ रुपये गबन का आरोप, बिहटा में साइबर अपराधी गिरफ्तार

राघोपुर एसएस कॉलोनी से पुलिस ने दबोचा आरोपी, 2 मोबाइल, 4 सिम और चेकबुक बरामद; गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

बिहटा। बिहटा थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए 1 करोड़ 5 लाख रुपये के गबन के आरोप में एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राघोपुर एसएस कॉलोनी निवासी आर्यन कुमार, पिता रामजी सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने राघोपुर एसएस कॉलोनी में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक चेकबुक, चार सिम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस बरामद मोबाइल और सिम कार्ड की जांच कर साइबर अपराध से जुड़े अन्य तथ्यों को खंगाल रही है। साथ ही आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस साइबर अपराध में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को 1 करोड़ 5 लाख रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

बिहटा से सूरज सिंह की रिपोर्ट।

Loading

Related Articles

Back to top button