बिहार के ताजा खबरेंराजनीतिराज्य

MP विधानसभा की विशेष सत्र बुलाने की मांग पर राज्यपाल ने किया साफ, बोले- अभी इसकी आवश्यकता नहीं

जनपथ न्यूज़:- भोपाल- एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद कमलनाथ सरकार के लिए थोड़ी मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आई थी. जिसको लेकर गोपाल भार्गव ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर विधानसभा का सत्र बुलाने की मांग की थी.
जिसपर अब राज्यपाल ने स्पष्ट कर दिया है. इस विषय को लेकर राज्यपाल ने साफ करते हुए कहा कि फिलहाल अभी इसकी कोई आवश्यकता नहीं है. सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल विधासभा का सत्र बुलाने के पक्ष में अभी नहीं दिखाई दे रहे हैं.
साथ ही राज्यपाल ने राज्यभवन के नेता गोपाल भार्गव की मांग को ख़ारिज कर दिया हैं. इसके बाद अब तय समय पर ही विधासभा का सत्र होगा. वहीं अब बताया जा रहा है कि जुलाई के पहले हफ्ते में विधानसभा का सत्र होने का अनुमान है.
बता दें, एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद भाजपा ने दावा किया था कि MP के कमलनाथ सरकार अल्पमत में हो गयी है. जिसके बाद CM कमलनाथ ने कहा था कि हम बहुमत साबित करने को तैयार है.

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button