बिहार के ताजा खबरेंराजनीतिराज्य

बक्सर में जमकर बरसे तेजस्वी यादव, ‘हर-हर मोदी नहीं बड़बड़ मोदी हैं प्रधानमंत्री’

जनपथ न्यूज़:- सातवें चरण के चुनाव प्रचार में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) बक्सर (Buxar) लोकसभा पहुंचे. जहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया. तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा में जमकर सीएम नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी भड़ास निकली और जनता की तालियां बटोरी. तेजस्वी यादव ने राजद उम्मीदवार जगदानंद सिंह के लिए सभा किया.
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विधानसभा में राजद का वोट पर चुनाव जीतने वाले नीतीश कुमार पलटू चाचा बन कर भाजपा के साथ लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. केन्द्र सरकार लालू यादव को जेल में बंद कर परिवार से मिलने तक नहीं दे रही हैं. बिहार में सृजन घोटाला, मुज्जफरपुर बालिका गृह कांड जैसे फाइल को बंद रखा गया है.
तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हर-हर मोदी नहीं बड़-बड़ मोदी हैं. वहीं, तेजस्वी ने महागठबंधन उम्मीदवार जगदानंद सिंह को जिताने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस बार केन्द्र में महागठबंधन की सरकार बनेगी.
बता दें कि एनडीए में इस बार हुए सीट शेयरिंग में यह सीट फिर से भाजपा के पास आई है और पार्टी ने एक बार फिर अश्विनी कुमार चौबे पर भरोसा जताया है. महागठबंधन की तरफ से राजद उम्मीदवार जगदानंद सिंह मैदान में हैं. राजपूत समाज से आने वाले जगदानंद सिंह 2009 में यहां से सांसद चुने गए थे. मोदी लहर में हार का सामना करना पड़ा था. इस बार फिर राजद ने टिकट दिया है.
बक्सर को सवर्ण बाहुल्य सीट कहा जाता है और यहां ब्राह्मण वोटरों की अच्छी संख्या है. यहां राजपूत और यादव वोटरों का भी दबदबा है. यही वजह से है कि भाजपा और राजद यहां से ब्रम्हण या राजपूत को ही टिकट देती है. बक्सर सीट पर वोटरों की कुल संख्या 1,340,892 है. इसमें 608,357 महिला और 732,535 पुरुष वोटर हैं.

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button