बिहार के ताजा खबरेंराज्य
नहीं रहे बभमगामा के प्रसिद्ध डॉक्टर अशोक पाल

जनपथ न्यूज़ बिहपुर, भागलपुर। बिहपुर के प्रसिद्ध डॉक्टर अशोक पाल उर्फ बंगाली डॉक्टर (72 वर्ष) का शुक्रवार की रात लगभग साढ़े दस बजे देहांत हो गया। यह लगातार 45-50 वर्षों से समाज सेवा करते आए थे। जिस कारण समाज के लोगों में गम का माहौल बना है। इनका अंतिम संस्कार मुखाग्नि बड़े बेटे अमित पाल के हाथों से हुआ। साथ ही 200 से अधिक लोगों ने अंतिम संस्कार में आकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।