बिहार

जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद को मिला डॉक्टरेट की उपाधि..

जनपथ न्यूज डेस्क
जितेन्द्र कुमार सिन्हा
20 नवम्बर 2022

दिल्ली: औस्ट्रेलिया महादेश के कामन्वेल्थ वोकेशनल यूनिवर्सिटी,टोंगा ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद को उनके शोध ’ओजोन सतह विखंडन एवं इसकी सुरक्षा’ विषय पर आधारित शोध के लिए डॉक्टरेट की उपाधि दी है।

उक्त उपाधि दिल्ली में आयोजित एक विशेष दीक्षांत समारोह में दी गयी। इस प्रकार वे पीएचडी की उपाधि से विभूषित हुए।

ध्यातव्य है कि राजीव रंजन प्रसाद जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) के ग्लोबल अध्यक्ष भी हैं।

Loading

Related Articles

Back to top button