जनपथ न्यूज डेस्क/पटना
4 अगस्त 2022
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने अरुणाचल प्रदेश के करदाबी के पालन में चट्टान गिरने से हुई बिहारी मजदूरों की मृत्यु पर दु:ख जताते हुए गहरी संवेदना प्रकट की है।
उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदय विदारक है। बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपया अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। बिहार के स्थानिक आयुक्त अरुणाचल प्रदेश प्रशासन से निरंतर संपर्क में है। दुर्घटना में घायल लोगों के समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं। सरकार हर संभव मदद करेगी।
उपमुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने तथा घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है।