न्यूज डेस्क, जनपथ न्यूज
Edited by: राकेश कुमार
मई 5, 2022
हरियाणा के करनाल से एक बड़ी खबर आ रही है। दिल्ली को दलहाने की एक बड़ी साजिश को करनाल जिला पुलिस ने नाकाम कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के करनाल से 4 संदिग्ध आतंकियों को जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 4 संदिग्ध आतंकियों के पास से एक पिस्टल 31 कारतूस और 3 IED बरामद हुए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये आतंकी पंजाब से दिल्ली जा रहे थे। खुफिया जानकारी मिलने पर पुलिस ने तड़के 4 बजे मधुबन के पास से इन 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, इनोवा गाड़ी में संदिग्ध पदार्थ मिला है जिसके बाद बम निरोधक दस्ता मंगाया गया है। पकड़े गए संदिग्धों के नाम गुरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, परमिंदर सिंह और भूपिंदर सिंह हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये पूरी साजिश पाकिस्तान से रची गई है।