बिहारबिहार के ताजा खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

आशियाना फेस-2 शक्तिपुरम कॉलोनी में अवैध तरीके से आवास बोर्ड के भूखंड पर अतिक्रमण के मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार

आशियाना फेस-2 शक्तिपुरम कॉलोनी में अवैध तरीके से आवास बोर्ड के भूखंड पर अतिक्रमण के मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार………..

न्यूज डेस्क/जनपथ न्यूज
Reported by: राकेश कुमार
मार्च 29, 2022

पटना: दीघा-राजीवनगर में सक्रिय भू-माफियाओं के खिलाफ पुलिस -प्रशासन और बिहार राज्य आवास बोर्ड सक्रिय है। ऐसा ही एक मामला राजीवनगर थाना अन्तर्गत आशियाना फेस-2 शक्तिपुरम कॉलोनी में आवास बोर्ड के भूखंड पर अवैध तरीके से मिट्टी भराई और अतिक्रमण का है। मार्च 28, 2022 को शाम 5:30 बजे बिहार राज्य आवास बोर्ड के सहायक अभियंता पुलिस गशती दल के पदाधिकारी सुरेश राम के साथ बिहार राज्य आवास बोर्ड के भूखण्ड का निरीक्षण करने के क्रम में राजीवनगर थाना अन्तर्गत आशियाना फेस-2 शक्तिपुरम कॉलोनी में करीब 5 कट्ठा में अवैध तरीके से मिट्टी भराया जा रहा था। बिहार राज्य आवास बोर्ड की पांच कट्ठा भूमि पर कब्जा कर अवैध रूप से मिट्टी भराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कार्य में लगे अन्य लोग फरार हो गए। सहायक अभियंता और पुलिस बल से मिलीं जानकारी के अनुसार पकडा गया व्यक्ति दीघा थाना अन्तर्गत यदुवंशी नगर का रहने वाला सतेंद्र कुमार है। सतेंद्र कुमार ने अपनें आप को वहां मिट्टी भरने का काम करने वाला बताया। पुलिस बल द्वारा आगे की पूछताछ में उसने अपने मालिक का नाम पता नही बताया। सतेंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

आपको बता दे कि बिहार राज्य आवास बोर्ड के अधिग्रहित भूमि पर किसी भी तरह का निर्माण कार्य कराना मना है, ये जानते हुए भी नकली दस्तावेज के आधार पर आवास बोर्ड की जमीन पर कब्जा किया और कराया जा रहा है जिससे आवास बोर्ड को काफी नुकसान हो रहा है।

बिहार राज्य बोर्ड के सहायक अभियंता रंजीत कुमार रणवीर ने उपरोक्त कार्य के लिए गिरफ्तार सतेंद्र कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाया है और सतेंद्र कुमार और अज्ञात मालिक पर उचित करवाई करने का आग्रह भी किया है।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button