जनपथ न्यूज डेस्क
Edited by: राकेश कुमार
11 फरवरी 2022

मंत्रिमंडल विस्तार में मुख्यमंत्री की विवशता, तेजस्वी के मलाई जाने का भय -विजय कुमार सिन्हा

अनेक बार नकार चुकी है बिहार की जनता राजद को-विजय कुमार सिन्हा

लालटेन युग और जंगल राज के दौर में नहीं जाने देंगे बिहार को- विजय कुमार सिन्हा

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि तेजस्वी यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं जनता उनको 2019 में भी नकार चुकी है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार की जनता राजद की नफरती एवं विभाजनकारी प्रवृत्ति से पूरी तरह परिचित है। इनका काम समाज को खंड खंड में बांटकर जातीय उन्माद फैलाना है। ये बिहार के विकास एवं सुशासन के विस्तार के बाधक है। इनकी सोच संकीर्ण है और अपने चश्मे से समाज को देखते हैं।

विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार को नीतीश कुमार ने पुनः जंगलराज में ढकेल दिया है। जिस जंगलराज को हटाने के लिए 1990 से 2005 तक भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने कुर्बानी दी है, आज उन्ही की गोद में जाकर श्री नीतीश कुमार बैठ गए है। श्री सिन्हा ने कहा कि भाजपा पूरे दमखम से लड़ाई लड़ेगी और श्री नीतीश कुमार एवं श्री तेजस्वी के नापाक इरादों को सफल नहीं होने देंगे।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज बिहार में ध्वस्त कानून व्यवस्था इन्हीं दोनों की देन है। आज राज्य कर्ज के महाजाल में फंसता जा रहा है, क्योंकि प्राक्कलन घोटाले करके यह लोक धन को लूट रहे हैं। अब पूरी तरह बर्बाद वित्तीय व्यवस्था को पटरी पर लाना अब इनके बस की बात नहीं है।

मंत्रिमंडल विस्तार में भी माननीय मुख्यमंत्री की विवशता दिख रही है। तेजस्वी के मलाई जाने का भय के कारण मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया जा रहा है।

 174 total views,  3 views today