जनपथ न्यूज़ डेस्क
19 दिसंबर 2024
कांग्रेस नेत्री मंजूबाला पाठक चंपारण में महिलाओं के बीच लगातार नारी न्याय गारंटी कार्यक्रम कर रही हैं और कांग्रेस की विचारधारा को जन -जन तक पहुँचाने का काम कर रहीं हैं। इस सप्ताह ये कांग्रेस नेत्री का नरकटियागंज बिधानसभा में ये तीसरा न्याय कार्यक्रम था जिसमें सैकड़ो महिलाओं के बीच नारी न्याय किट वितरित किया और कांग्रेस के महिलाओं के उत्थान और विकास के योजनाओं और प्रयासों के बारे में महिलाओं से रूबरू हुई। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के ऊपर व्यभिचार और शोषण बढ़ गए हैं।
मंजूबाला पाठक ने कहा कि सरकार दिन पर दिन महिलाओं के साथ अन्याय कर रही है।आज भी महिलाएं अपने अधिकारों से वंचित हैं। कांग्रेस उनकी लड़ाई में उनके साथ है।महिलाओं को सशक्त बना कर ही राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है। मंजूबाला पाठक ने आधी आबादी को पूरा हक दिलाने आर्थिक सशक्त बनाने और समाज,राष्ट्र को गढ़ने का आव्हान किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत भर में महिलाओं के लिए न्याय और समानता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक सशक्त पहल है, जिसमें कई प्रभावशाली उपाय शामिल हैं। यह महिलाओं को आर्थिक रूप से ऊपर उठाती है, बल्कि घर और समाज में उनके योगदान को भी मान्यता देती है।
मंजूबाला पाठक ने इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं को नारी न्याय कीट प्रदान किया और अपने संबोधन में उन्होंने महिलाओं को कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान किया ।
उन्होंने कहा कि अब महिलाएं पारंपरिक बाधाओं को तोड़कर आगे बढ़ रही हैं और ये समाज को सशक्त भी बनाएंगी।एक महिला अगर सशक्त बनेगी तो घर के हर सदस्य को प्रेरित करेगी।उन्होंने महिलाओं को याद दिलाया कि जब अमेरिका जैसे देश महिलाओं को सिर्फ एक वोटर की तरह देख रहे थे तब कांग्रेस ने इंदिरा जी को प्रधानमंत्री बनाया था और इंदिरा इंडिया की आयरन लेडी कही गई।
आपको बता दें कि मंजूबाला चंपारण में महिला अधिकारों और उनके स्वावलम्बन को ले कर काफी मुखर हैं।संविधान में दिए हुए अधिकारों को उनको बीच रखती हैं और कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुचाने की कवायत को अमली जामा भी पहना रहीं हैं।