बिहारब्रेकिंग न्यूज़भागलपुर

सांसद के निरीक्षण में डॉक्टर मिले अनुपस्थित: मायागंज अस्पताल का सांसद ने किया निरीक्षण, पाई गई खामियां

सांसद के निरीक्षण में डॉक्टर मिले अनुपस्थित: मायागंज अस्पताल का सांसद ने किया निरीक्षण, पाई गई खामियां

जनपथ न्यूज डेस्क
Reported by: गौतम सुमन गर्जना
Edited by: राकेश कुमार
14 मार्च 2023

भागलपुर : जिले के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल का निरीक्षण सांसद अजय मंडल ने किया। इस दौरान अस्पताल में कई खामियां पाई गई। सांसद ने बताया कि कई डॉक्टर भी अनुपस्थित पाए गए। सभी का रिपोर्ट भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार के तरफ से कोई कमियां है तो उसे भी लिखा जाएगा। अस्पताल अधीक्षक को कहा व्यवस्था को सुधारा जाएगा।

*कई जगह पर कर्मी और डॉक्टर मिले ड्यूटी से गायब*: सांसद अजय मंडल ने कहा कई जगहों पर डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले। कई जगहों पर कर्मी भी ड्यूटी से गायब मिले। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने रजिस्टर भी देखा लेकिन डॉक्टर अनुपस्थिति मिले।

*असंतुष्ट दिखे सांसद*: सांसद अजय मंडल अस्पताल के सभी वार्डों में जाकर मरीजों से हालचाल जाना। इस दौरान अस्पताल के अव्यवस्था देखकर सांसद ने मैनेजर को फटकार लगाते हुए असंतोष व्यक्त किया। सांसद अजय मंडल ने बताया की मायागंज अस्पताल में मरीजों के इलाज में लापरवाही बरती जा रही है। वहीं मरीज के परिजनों ने सांसद अजय मंडल से सही से इलाज नहीं करने को लेकर शिकायत भी की।

*अधीक्षक ने कहा-सुधार होगा*: इस बावत अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था को सुधारा जाएगा। मेरे पास डॉक्टरों की कमी है। कुछ कर्मी की भी कमी है। सब कुछ मिल जाने के बाद ही हमलोग व्यवस्था को सुधार पाएंगे। कुछ इफ्रास्ट्रक्चर की भी जरूरत है। सांसद ने कहा सभी चीजों को मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।

Loading

Related Articles

Back to top button