ताजाखबरब्रेकिंग न्यूज़

आरजेडी नेता अवध बिहारी चौधरी सर्वसम्मति से चुने गए बिहार विधानसभा अध्यक्ष, सभी दलों ने अवध बिहारी चौधरी को दी बधाई…..

जनपथ न्यूज डेस्क/पटना

Edited by: राकेश कुमार
25 अगस्त 2022

पटना: आरजेडी नेता अवध बिहारी चौधरी शुक्रवार को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने उनका हाथ पकड़कर सीट पर बैठाया और इसके बाद विजय कुमार सिन्हा ने भी अवध बिहारी चौधरी को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।
नए विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद सभी दलों ने अवध बिहारी चौधरी को बधाई दी।

विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन और उनके आसन ग्रहण करने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि अध्यक्ष सभी सदस्यों के होते हैं। वह केवल सत्ता पक्ष के नहीं होते विपक्ष का ख्याल रखना भी उनकी जिम्मेदारी है।

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को पद पर आसीन होने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि आप आसन पर बैठकर न्याय का काम करेंगे। तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन की नई सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के हित में बनी है। समाज के हर एक वर्ग की बात हम करते हैं, सबको साथ लेकर चलेंगे।

Loading

Related Articles

Back to top button