जनपथ न्यूज डेस्क/पटना
Edited by: राकेश कुमार
18 जनवरी 2022

पटना: राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र चौहान प्रधान महासचिव नरेश महतो एवं मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता में नीलमणि पटेल ने सयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि आगामी 22 जनवरी 2024 को राम जन्मभूमि अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें देश भर से लाखों सनातनी एव श्री राम भक्त श्रद्धालु अयोध्या की ओर जा रहे है।
इस ऐतिहासिक क्षण 22 जनवरी के दिन सामाजिक न्याय मोर्चा बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मांग करता है कि सम्पूर्ण प्रदेश मे मांस मछली के बिक्री पर रोक लगायी जाए।

देश के कई राज्य जिसमे उत्तर प्रदेश के योगी सरकार ने अपने प्रदेश मे आगामी 22 जनवरी के दिन मांस मछली के बिक्री पर रोक लगाई है और यह योगी सरकार का सराहनीय निर्णय है। मोर्चा इसके लिए यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार जताता है और बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से भी मांग करता है कि बिहार मे भी इस दिन मांस मछली के बिक्री पर प्रतिबंध लगाये।

Loading